वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय की केतली से लेकर लाल किले की प्राचीर तक, कारगिल की बर्फीली चोटियों से लेकर डिजिटल इंडिया की क्रांति तक, नरेंद्र मोदी के जीवन के ऐसे दर्जनों अध्याय हैं जो आम जनमानस की नजरों से अक्सर ओझल रहे हैं. आखिर कैसे संसद के गलियारों में शुरू हुआ एक छोटा-सा संवाद राष्ट्रीय विचार में बदल गया? कैसे भुज के एक गुमनाम बुनकर का ‘काला कॉटन’ टोक्यो तक पहुंचा? और कैसे एक दूरदर्शी निर्णय ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी वे अनसुनी कहानियां, जिनके पीछे छिपी सोच, नेतृत्व और फैसलों ने नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाया.