प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल में छठी बार अमेरिका की यात्रा पर हैं. ये उनकी पहली राजकीय यात्रा है. पीएम मोदी भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 बजे अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के ज्वॉइंट सेशन को संबोधित करने पहुंचे. अमेरिकी कांग्रेस में ये पीएम मोदी का दूसरा संबोधन है. मोदी ने कहा, "सात सालों में बहुत कुछ बदला, लेकिन भारत-US की दोस्ती को गहरा करने की प्रतिबद्धता जस की तस रही. पीएम ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों की तुलना AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की. उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के बीच अब भरोसे की मित्रता है. दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ा है.'