PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर हैं. उन्होंने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहया से मुलाकात की. इस दौरान यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया. यह निवेश भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में किया जाएगा. भारत और यूएई के बीच कई समझौते भी हुए.