PM मोदी ने Gen-Z को दिया न्यू इंडिया का विजन, बोले- 2013 में पैरालिसिस था, आज डायनामिज्म!

  • 17:48
  • प्रकाशित: सितम्बर 06, 2026

प्रधानमंत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के पूर्व छात्रों—जैसे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल—का उल्लेख करते हुए संस्थान के योगदान की सराहना की. उन्होंने 2013 में इसी मंच से दिए गए अपने प्रसिद्ध भाषण को याद किया, जिसकी चर्चा आज एक दशक बाद भी होती है. उन्होंने कहा कि विपक्ष में होने के बावजूद उन्होंने 2013 में केवल आरोप लगाने के बजाय देश के सामने एक सकारात्मक विज़न और 'आधे भरे पानी के गिलास' का सकारात्मक नज़रिया रखा था.

उस समय और वर्तमान भारत की तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि 2013 में देश 'पॉलिसी पैरालिसिस', उच्च महंगाई दर (10%), घोटालों, कमजोर विकास दर और सुरक्षा चुनौतियों (आतंकवाद व सीमा पार तनाव) से जूझ रहा था, जिसके चलते भारत को 'फ्रेजाइल फाइव' अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था.

संबंधित वीडियो