Vikram1 Launched: भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की सफल लॉन्चिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों और स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को फोन कर बधाई दी. प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि यह देश की वैज्ञानिक क्षमता तथा निजी स्पेस सेक्टर की बढ़ती ताकत का प्रतीक है. बातचीत के दौरान उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं भी दीं. यह सफलता भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.