एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर गतिरोध लगातार दूसरे साल भी बना रहा, क्योंकि रविवार को जीत हासिल करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के एशियन क्रिकेट काउंसिल चेयरमैन मोहसिन नकवी से कप नहीं लिया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर अपना रिकॉर्ड आठवां एशिया कप खिताब जीता, लेकिन खिलाड़ी टूर्नामेंट के बाद होने वाले प्रेजेंटेशन समारोह के लिए मैदान पर नहीं आए. नकवी को शायद भारतीय महिला टीम से इस तरह के रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी. क्योंकि भारत के इनकार के बाद वो तेज कदमों से स्टेडियम से निकलते हुए नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे के रिएक्शन पर परेशानी साफ झलक रही थी.