गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को कार सवार ने जानबूझकर टक्कर मारी, बदसलूकी की और फरार हो गया. पूरी घटना हेलमेट कैमरे में कैद हो गई. आरोपी की पहचान कल्याण बैसला, पलवल (हरियाणा) निवासी, खुद को इंटरनेशनल कबड्डी/रग्बी प्लेयर और एमेच्योर ओलंपिया विजेता बताता है, जिम चलाता है. पुलिस ने सेक्टर 56 में स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज की. महिला राइडर्स ने कहा- आज भी पुरुषवादी अहंकार बर्दाश्त नहीं कर पाता कि महिला उनसे आगे निकले.