हत्या, गैंगरेप और साजिश की धाराएं! दिशा सालियान केस में CBI का एक्‍शन तेज

  • 4:38
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

दिवंगत एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत केस में CBI ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. FIR में हत्या, गैंगरेप, आपराधिक साजिश, सबूत मिटाने, झूठी जानकारी देने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गईं. FIR में पिता सतीश सालियान के बयान के आधार पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे समेत कई बड़े नामों का उल्लेख है. हालांकि, फिलहाल किसी को आरोपी घोषित नहीं किया गया. आरोप है कि मुख्य अपराध के बाद आत्महत्या की झूठी कहानी तैयार कर फैलाई गई और सबूतों को दबाने, नष्ट करने या हेरफेर किया गया. FIR में पुलिस-प्रशासन के कई तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है. सचिन वाजे, परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर, API अशोक देवाड़े, PI जगदेव कलापड, PI शैलेन्द्र नगरकर समेत कई नाम एफआईआर में शामिल हैं.

संबंधित वीडियो