बाइकर केस में कल्याण बैंसला के वकील ने लड़की पर लगाए आरोप

  • 4:50
  • प्रकाशित: सितम्बर 14, 2026

कल्याण बैंसला के वकील ने पीड़िता पर ही उकसाने के आरोप लगाए हैं. वकील नवीन बैसला ने कहा कि कल्याण बैंसला दिल्ली से पलवल के लिए आ रहे थे. इस दौरान 20 से 25 राइडर इन्हें पिंच कर रहे थे. नवीन बैसला ने कहा, 'आप वीडियो ही देखेंगे तो एक यूटर्न आता है. उसमें देखेंगे कि लड़की बाइक को 140 से 170 तक की स्पीड में चला रही थी.' उन्होंने कहा कि कल्याण यूटर्न ले रहा था और इसी दौरान टक्कर हो गई. लड़की स्टंट कर रही थी और वह सोशल मीडिया पर फॉलोअर के लिए ऐसा कर रही थी. उसे तो बस फॉलोअर चाहिए. पता नहीं उसके पास डीएल भी था या नहीं. रोड पर स्टंट के चलते अकसर ऐसा होता है. अकसर ऐसा हो रहा है.

संबंधित वीडियो