पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 30 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान ने रविवार देर रात अफगानिस्तान से लगी सीमा पर हमले किए जिसमें 29 लोग मारे गए हैं. डॉन न्यूज के मुताबिक- पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने बताया कि पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित और सुनियोजित ढंग से हमले किए हैं. मंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई हाल ही में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप के निर्दोष लोगों के खिलाफ हुई कई आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर की गई है.

संबंधित वीडियो