Indian Student Jaahnavi Kandula की दर्दनाक मौत: US Police ने दिए 262 Crore, पर क्या यही है इंसाफ?

  • 3:44
  • प्रकाशित: फ़रवरी 12, 2026

अमेरिका (USA) के सिएटल (Seattle) में भारतीय छात्र जाह्नवी कंडूला (Jaahnavi Kandula) की मौत के मामले में शहर प्रशासन ने ऐतिहासिक फैसला लिया है. जाह्नवी के परिवार को अब $29 मिलियन यानी करीब 262 करोड़ रुपये का हर्जाना (Settlement) दिया जाएगा. याद दिला दें कि 2023 में एक पुलिस ऑफिसर केविन डेव (Kevin Dave) ने ओवरस्पीडिंग करते हुए जाह्नवी को टक्कर मारी थी. इसके बाद ऑफिसर डेनियल ऑडरर (Daniel Auderer) का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने जाह्नवी की मौत का मजाक उड़ाया था. इस वीडियो में जानिए कि आखिर पुलिस वालों पर क्या एक्शन (Action) हुआ और इस केस की पूरी कहानी क्या है.