लंबे इंतजार के बाद ओडिशा के गंजाम जिले स्थित रुशिकुल्या तट पर ऑलिव रिडले कछुओं की लाइफ साइकिल (जीवन चक्र) का अहम चरण बुधवार से शुरू हो गया. इस सीजन पहली बार सामूहिक हैचिंग देखने को मिली, जब हजारों नन्हे कछुए अपने घोंसलों से निकलकर बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ते नजर आए. प्रकृति के इस अद्भुत दृश्य ने वन विभाग और स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा