सिर्फ 100 रुपए का सामान... बालेन शाह के नए फरमान से गुस्साई नेपाली महिला, फाड़ी सामान से भरी पॉलीथीन | Read

  • 1:11
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

बालेन शाह की नई सरकार ने भारत-नेपाल बॉर्डर के आसपास लोगों पर टैक्स लगाना शुरू कर दिया है. नेपाली सेना लोगों से छोटे पैकेट भी छीन रही है और उन पर टैक्स लगा रही है. सरकार ने हर चीज पर कस्टम ड्यूटी लगा दी है. कहा जा रहा है कि भारत की ओर से नेपाल में कोई भी सामान ले जाने पर नेपाली सेना टैक्स लगा रही है. चाहे वह ₹100 जितनी छोटी ही क्यों न हो हर चीज पर टैक्स लग रहा है. नेपाली लोग भारत से आने वाली छोटी-छोटी चीजों पर भी टैक्स लगाने के लिए बालेन शाह सरकार का विरोध कर रहे हैं. इस बीच एक महिला ने गुस्से में सिक्योरिटी फोर्स पर अपना पॉलीबैग फेंक दिया.