हरभजन सिंह और...राघव चड्ढा के पंजाब से दो तिहाई सांसद तोड़ने से क्या होगा?

  • 16:15
  • प्रकाशित: अप्रैल 24, 2026

देश की राजनीति में बड़ा भूचाल. आम आदमी पार्टी में अब तक की सबसे बड़ी टूट का दावा.
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान किया है. राघव चड्ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे. दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसद पार्टी से अलग हो रहे हैं.
राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  हरभजन सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वे भी इस गुट का हिस्सा होंगे.
दो तिहाई सांसदों के अलग होने का सीधा मतलब है कि अब इन सांसदों पर आम आदमी पार्टी की व्हिप लागू नहीं होगी और एंटी‑डिफेक्शन कानून से वे सुरक्षित रहेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, ये सांसद फिलहाल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे, बल्कि पहले एक इंडिपेंडेंट ग्रुप बनाएंगे. आगे चलकर बीजेपी में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है.
रिपोर्ट में बताया गया है कि आम आदमी पार्टी के ज्यादातर राज्यसभा सांसद पंजाब से आते हैं, और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले यह पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
पार्टी के अंदर लंबे समय से असंतोष, ईडी की रेड, संगठनात्मक फैसलों और नेतृत्व को लेकर मतभेद की बातें सामने आती रही हैं.
राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है और वह अब जनता के बीच जाकर काम करना चाहते हैं.
अब सबसे बड़ा सवाल.
क्या वाकई आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद अलग होंगे.
क्या यह दावा चुनाव आयोग तक पहुंचेगा.
और क्या आने वाले दिनों में ये सांसद बीजेपी में औपचारिक रूप से शामिल होंगे.
इन तमाम सवालों के जवाब आने वाले समय में सामने आएंगे.
वीडियो में देखिए पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस, अंदरूनी राजनीतिक गणित और इसके मायने.

संबंधित वीडियो