आम आदमी पार्टी संकट पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है. केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर बीजेपी पर सीधा हमला बोला है. अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों को धोखा दिया है.” यह बयान ऐसे वक्त आया है जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने की सियासी हलचल तेज है.
इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा असर पंजाब की राजनीति पर पड़ता दिख रहा है, जहां कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी मुख्यालय में भी हलचल तेज है और सभी की नजरें अगली राजनीतिक चाल पर टिकी हुई हैं. क्या यह विवाद पंजाब की सत्ता की राजनीति को बदल देगा, जवाब जल्द सामने आएगा.