बीजेपी से इस्तीफा दे चुके पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बात की घोषणा 15 अगस्त को संभव है। कहा यह भी जा रहा है कि वह पंजाब में आप पार्टी की ओर सीएम उम्मीदवार नहीं बल्कि स्टार प्रचारक होंगे। गौरतलब है कि उन्होंने 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू को वर्तमान सरकार ने राज्यसभा पहुंचाया था।