जबरन मांस खिलाया, कलमा पढ़वाया...एयरफोर्स जवान की पत्नी संग स्कूल के दोस्त का घिनौना काम

यह कहानी किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की तरह लगती है, लेकिन यह हकीकत है. महाराष्ट्र के नागपुर में एक एयरफोर्स जवान की पत्नी ने अपने पुराने दोस्त पर ऐसे-ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. एक 24 साल की महिला का आरोप है कि उसके स्कूल के दोस्त अयाज मदारे ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाए और फिर ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल शुरू किया. आरोपी कैसे एक बोतल में लिक्विड लाकर, उर्दू में कुछ बुदबुदाकर और फूंक मारकर महिला को सम्मोहित करने का दावा करता था? महिला को जबरदस्ती 'कबूल है' कहलवाकर और मांस खिलाकर कैसे उसका धर्मांतरण और निकाह करा दिया गया. पुलिस अब मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से आए उस मौलाना की तलाश क्यों कर रही है, जिसने यह सब करवाया