मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन की भव्य यात्रा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

  • 3:55
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन की भव्य यात्रा शुरू हो चुकी है. सड़कों पर इस वक्त भक्तों की भारी भीड़ है. हवा में लाल-गुलाबी गुलाल उड़ रहा है. आतिशबाजी हो रही है और भक्त नाचते-गाते हुए 'गणपति बाप्पा मोरया', 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देने जा रहे हैं.