Mahakumbh 2025: भगदड़ के बाद वापस लौट रहे श्रद्धालु, प्रशासन ने किए बेहतरीन इंतजाम | Prayagraj

  • 2:58
  • प्रकाशित: जनवरी 30, 2025

Mahakumbh 2025: कानपुर रेलवे स्टेशन बुधवार दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा नजर आया। यहां मौजूद लोगों में से कई या तो महाकुंभ में शामिल होने प्रयागराज जा रहे थे या फिर वहां से वापस लौट रहे थे। प्रयागराज की यात्रा करने वाले कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि बुधवार को संगम पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो जाने के बाद वे अपने घर वापस लौट रहे हैं। कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि भगदड़ जैसे हालात के बाद उन्होंने प्रयागराज में रुकने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया। हालांकि, उन्होंने ट्रेनों और कानपुर स्टेशन पर किए गए इंतजामों पर संतोष जताया।

संबंधित वीडियो