LPG Cylinder News: भारत के पास कुल 74 दिनों की भंडार क्षमता है और मध्य पूर्व संकट के 27वें दिन भी वास्तविक भंडार लगभग 60 दिनों का है (जिसमें कच्चे तेल का भंडार, उत्पाद भंडार और गुफाओं में समर्पित रणनीतिक भंडारण शामिल है). पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को ये अहम जानकारी सार्वजनिक की.भारत के स्ट्रैटेजिक रिजर्व पर ये अहम जानकारी सार्वजनिक करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कुछ न्यूज़ आर्टिकल्स और सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि देश में केवल 6 दिनों का ही भंडार है.