Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर एनडीटीवी इलेक्शन कार्निवल (NDTV Election Carnival) झारखंड की राजधानी रांची में पहुंच चुका है. दिल्ली से शुरू हुआ यह सफर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से होते हुए झारखंड पहुंचा है. एनडीटीवी के इस खास कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति के रंग नजर आए और राजनीतिक विमर्श के बीच राष्ट्रीय मुद्दों की भी बात हुई. रांची में भाजपा सांसद संजय सेठ, जेएएमए के नेता सुप्रियो भट्टाचार्य और सामाजिक कार्यकर्ता दयामणि बारला ने अपनी बात रखी. रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासियों के मुद्दे भी छाए रहे.