स्कॉर्पियो से आए चोर, कुछ नहीं मिला तो 18 लाख की Kia ले उड़े

राजस्थान के कोटा शहर में पिछले कुछ समय से वाहन और वाहन संबंधित चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. बीते दिन कोटा में चोरी की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं. इनकी चोरी की CCTV वीडियो भी सामने आए हैं जिससे पता चलता है कि चोर कितनी आसानी से ऐसे अपराध कर रहे हैं. इनमें एक घटना में अपराधियों का एक गैंग एक कारोबारी के घर से स्कॉर्पियो चोरी कर बड़ी आसानी से भाग गया.