कांग्रेस के जितने राज्य हैं, उनमें बवाल हो रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल जो पूछा जा रहा है वह यह है कि, कहां हो आलाकमान? कोई फैसला लो आलाकमान, वरना सभी इसी तरह छितराते चले जाएंगे. अलग-अलग लोग अलग-अलग गुट बना रहे हैं. कोई कहीं जा रहा है, कोई कहीं जा रहा है. आलाकमान फैसला क्यों नहीं ले पा रहा और फैसला लोगों को मंजूर क्यों नहीं है?