बिहार के मोकामा में झड़प, वोटिंग के दौरान भिड़ गए अनंत सिंह-नीरज कुमार के समर्थक!

  • 6:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2026
बिहार विधान परिषद चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार के समर्थक भिड़ गए. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान हो रहा है. इन चुनावों में कुल 150 उम्मीदवारों की किस्मत कैद होगी. 933 मतदान केंद्रों पर वोट हो रहे हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक मतदाता अपने मतदान का इस्‍तेमाल करेंगे. 27 अक्टूबर को मतगणना होगी. सबसे दिलचस्प पटना स्नातक सीट है. यहां JDU से नीरज कुमार उम्मीदवार हैं, लेकिन उन्हीं की पार्टी के बाहुबली नेता अनंत सिंह बागी हो गए. वह जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन कर दिया. JDU का कहना है, मतदाता NDA के साथ हैं. अगर नीरज जीतते हैं तो JDU में बड़ा राजनीतिक बदलाव दिखेगा. 

संबंधित वीडियो