'मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश...' कथित वीडियो विवाद पर बोले CM Bhagwant Mann

भगवंत मान ने खुद पर लगे बेअदबी के आरोपों पर विपक्ष को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1984 में अकाल तख्त पर गोलियां बरसाई थीं, बम बरसाए थे, आज वे अकाल तख्त के सम्मान की बात कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि अकाली दल पर तो खुद ही बेअदबी के आरोप रहे हैं. उन्होंने उस वीडियो पर भी बात की, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि भगवंत मान ने बेअदबी की है. उन्होंने कहा कि वह वीडियो फर्जी है और उसमें दिखाए गए शख्स की लंबाई ही मुझसे दो इंच ज्यादा है. भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में तीनों ही दल मिलकर आप का मुकाबला नहीं कर रहा पा रहे हैं इसलिए अब भगवंत मान को इन लोगों ने टारगेट कर लिया है.

संबंधित वीडियो