Kashmir latest update: जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन Al-Badr के प्रमुख कमांडरों में शामिल अरजमंद गुलजार उर्फ 'बुरहान हमजा' मारा गया है. सूचना है कि अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह लंबे समय से भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल था और दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने वाले प्रमुख चेहरों में गिना जाता था. #JammuKashmir #TerrorNetwork #AlBadr #BurhanHamza #KashmirNews #BreakingNews #Terrorism #IndianSecurity #Pakistan #Pulwama #LatestNews #IndiaNews #CounterTerrorism