कार और बस में टक्कर, 6 लोग जिंदा जले- VIDEO में दिखा आग का प्रचंड रूप

  • 2:51
  • प्रकाशित: अप्रैल 17, 2026

कर्नाटक के यादगीर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने छह जिंदगियां छीन लीं. कार और एक निजी बस की आमने‑सामने टक्कर के बाद कार में भयानक आग लग गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई और उसमें सवार छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में वाहन आग के गोले में बदल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार सवारों की जान नहीं बचाई जा सकी.

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी किस तरह जानलेवा साबित होती है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस दुखद हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी और अपडेट्स के लिए वीडियो देखें.

संबंधित वीडियो