Karnataka CM News: सिद्धारमैया निराश, डीके शिवकुमार मुस्कराए... कांग्रेस की 6 घंटे की मीटिंग में क्या हुआ?

दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की मैराथन बैठकों के बाद कर्नाटक की सत्ता को लेकर बड़ी खबर आई है. राज्य में मुख्यमंत्री में कोई बदलाव नहीं होगा. मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच करीब 6 घंटे तक एक लंबी और सीक्रेट बैठक चली। बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि चर्चा केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर थी और नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं हुई. हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी लंबी बैठक सिर्फ 3 राज्यसभा सीटों के लिए नहीं हो सकती. बैठक से बाहर निकलते वक्त सिद्धारमैया थोड़े निराश नजर आए, जबकि डीके शिवकुमार के चेहरे पर मुस्कान थी. क्या कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कोई बड़ा खेल चल रहा है? इस वीडियो में देखिए पूरी इनसाइड स्टोरी 

संबंधित वीडियो