Citizenship Amendment Bill पर बोले कपिल सिब्‍बल- कोई मुसलमान आपसे नहीं डरता

  • 13:44
  • प्रकाशित: दिसम्बर 11, 2019
नागरिकता संशोधन विधेयक पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता कपिल सिब्‍बल ने कहा, 'कोई मुसलमान आपसे नहीं डरता है, हम डरते हैं तो सिर्फ संविधान से.' कपिल सिब्‍बल ने कहा कि बिल पेश करते समय एक बात कही गई थी जिस पर मुझे सख्‍त आपत्ति है. आपने कहा था कि देश के मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है. मुझे इस पर आपत्ति है. कोई मुसलमान आपसे नहीं डरता है. मैं इस देश का नागरिक हूं, आप से नहीं डरता हूं. मैं डरता हूं तो सिर्फ संविधान से. देश का मुसलमान डरता है तो सिर्फ संविधान से.

संबंधित वीडियो