राजस्थान के जिले जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल (MGH) में चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लेते वक्त जब एक पीड़ित महिला नर्सिंगकर्मी अपनी ट्रांसफर की समस्या को लेकर सीधे सूबे के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने फूट-फूटकर रोने लगी. अपनी बात कहते-कहते महिला इस कदर भावुक हो गई कि उसने सरेआम चिकित्सा मंत्री के पैर पकड़ कर न्याय की गुहार लगाने लगी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.