फर्जी वीडियो विवाद पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में वह नहीं बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक्टर है। मुख्यमंत्री के मुताबिक फॉरेंसिक जांच में 1191 फ्रेम की जांच हुई और कोई भी फ्रेम उनसे मेल नहीं खाता। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।