बिहार समस्तीपुर में खौफनाक वारदात बेटे ने की पिता की हत्या दृश्यम फिल्म देखकर रची साजिश!

  • 1:17
  • प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2026

बिहार के समस्तीपुर से खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने अपने ही पिता की हत्या कर दी. जांच में पुलिस को पता चला है कि दृश्यम फिल्म देखकर इस हत्या की पूरी साजिश को रचा गया था. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना मोबाइल बंद करके अपनी लोकेशन छिपाने की कोशिश की. हालांकि, हत्या के बाद पत्नी से फोन पर उसकी बातचीत हुई, जिसने उसकी पूरी साजिश का राज खोल दिया. पुलिस ने आरोपी को सूरत से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दृश्यम फिल्म की तरह आरोपी ने सोचा था कि मोबाइल बंद करके लोकेशन छिपा लेगा और पुलिस को गुमराह कर देगा लेकिन पत्नी से फोन पर बातचीत ने पूरी प्लानिंग फेल कर दी. 

संबंधित वीडियो