छठ व्रती बन सड़क पर उतरे बिहार पुलिस भर्ती अभ्यर्थी, अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन

  • 0:41
  • प्रकाशित: अक्टूबर 16, 2026

छठ बिहार का महापर्व है. अगले महीने होने वाले छठ की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है. इस बीच शुक्रवार को पटना में कुछ ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रग गया. पीली धोती पहने हाथों में सूप-नारियल लिए कई युवक सड़क किनारे एक कतार में खड़े थे. नजारा ऐसा था जैसे छठ के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. लेकिन कहानी कुछ और ही थी. छठ व्रती बनकर बिहार की राजधानी पटना में सड़क किनारे खड़े ये सभी युवक बिहार पुलिस के अभ्यर्थी हैं. जो अपनी मांगों के समर्थन में इस तरह प्रदर्शन करते नजर आए. 

संबंधित वीडियो