Iran की Missile से कांपा America? Hormuz में जंग का Countdown शुरू!

  • 3:34
  • प्रकाशित: फ़रवरी 18, 2026

 

जब पूरी दुनिया की नज़रें स्विट्ज़रलैंड के शहर Geneva में चल रही अमेरिका-ईरान वार्ता पर टिकी थीं, उसी वक्त मध्य-पूर्व के समंदर से एक ऐसी गूंज उठी जिसने वैश्विक सियासत की धड़कन बढ़ा दी। फारस की खाड़ी के मुहाने पर मौजूद Strait of Hormuz वो समुद्री दर्रा जिससे दुनिया की ऊर्जा सप्लाई की नसें जुड़ी हैं अचानक शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया। जैसे ही बातचीत का दूसरा दौर शुरू हुआ, ईरान ने मिसाइल अभ्यास की तस्वीरें और वीडियो जारी कर दिए। लाइव फायरिंग, सटीक निशाने और कुछ घंटों के लिए समुद्री गतिविधियों पर रोक। संदेश साफ था “हम सिर्फ बातचीत की मेज़ पर नहीं, मैदान में भी तैयार हैं।”