अमेरिका का लारक द्वीप पर बड़ा हमला, जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

  • 2:05
  • प्रकाशित: अगस्त 31, 2026

ईरानी मीडिया के हवाले से पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. अमेरिका ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित ईरानी ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा हमला किया है. रिपोर्टों के अनुसार, लारक द्वीप पर मौजूद ईरानी ठिकानों पर भीषण धमाके हुए हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिका ने यह हमला माइन्स (समुद्री बारूदी सुरंगों) के संभावित खतरे को देखते हुए किया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हुए इस अमेरिकी हमले के बाद पूरे इलाके में अलर्ट की स्थिति बन गई है.

दूसरी तरफ, अमेरिका की इस कार्रवाई के जवाब में ईरान ने भी आक्रामक पलटवार किया है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाते हुए कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. आईआरजीसी और जॉर्डन की सेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने 8 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट (रोक) कर लिया. सीजफायर और कूटनीतिक समझौतों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे इलाके में बड़े युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं.

संबंधित वीडियो