बिहार के जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मैंने कई कुर्बानियां दी हैं. लालू यादव की सरकार के दौरान मेरे नौ साथियों की हत्या कर दी गई थी, क्योंकि मैंने नीतीश कुमार का समर्थन किया था. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी ऐसा कहा हो कि नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी.