अमेरिका-ईरान में फिर 'जंग', कच्‍चा तेल $85 पार, क्‍या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?

  • 2:55
  • प्रकाशित: जुलाई 14, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग जैसे हालात हो गए हैं. दोनों और से मिसाइलें दागी जा रही हैं. ईरान ने तो हॉर्मुज में दो तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया, जिसमें एक भारतीय की मौत भी हो गई है. ऐसे में मिडिल ईस्‍ट में तनाव फिर बढ़ गया है. ऐसे में कच्‍चे तेल के दाम 3 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेज के दाम 85 डॉलर प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं. ये पिछले कुछ घंटों में हुई सबसे बड़ी तेजी है. आने वाले दिनों में क्‍या होगा, कोई कुछ नहीं कह सकता, क्‍योंकि अब हॉर्मुज पर ट्रंप ने भी टोल वसूलने का मन बना लिया है.