अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए सोशल मीडिया पोस्ट ने पश्चिमी एशिया के तनाव को लेकर बड़ी हलचल मचा दी है. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ 'वर्ल्ड वार 2 के बाद सबसे बड़े स्तर' पर सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार था, लेकिन ईरान और खाड़ी देशों ने हमला न करने की अपील की है, क्योंकि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने' पर सहमति बन गई है. ट्रंप ने कहा कि इस समझौते में इजरायल भी उनके साथ है और दुनिया के फायदे के लिए ये फैसला हुआ है. सऊदी क्राउन प्रिंस ने भी ट्रंप से युद्ध न बढ़ाने की अपील की थी. हालांकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सऊदी विदेश मंत्री से बात कर साफ कहा कि अगर अमेरिका-इजरायल ने खाड़ी देशों की जमीन का इस्तेमाल किया, तो उन देशों को भी निशाना बनाया जाएगा.