कहां तो Pakistan Islamic nations के बीच सिरमौर की तरह उभरने का हसीन सपना देख रहा था और कहां भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। Middle-East में युद्ध के घनघोर बादलों के बीच जब Ceasefire के रूप में बारिश की कुछ राहत भरी बूंदें बरसीं तो तुरंत पाकिस्तान सामने आया और दावा कर दिया कि US-Israel_Iran के बीच युद्धविराम करवाने में उसकी भूमिका सबसे अहम रही है। उसने मध्यस्थ बनकर पूरी डील को अंजाम दिया है। लेकिन Pakistan Defence Minister Khawaja Asif के एक ट्वीट ने हंगामा बरपा दिया। Israel PM Benjamin Netanyahu ने कहा कि पाकिस्तान का बयान बर्दाश्त के लायक नहीं है। आज हालत ये है कि पूरी दुनिया में पाकिस्तान की थू-थू हो रही है।