ईरान को लेकर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. नेतन्याहू ने साफ कहा कि ईरान को परमाणु क्षमता हासिल नहीं करने दी जाएगी और अगर सीजफायर खत्म हुआ तो युद्ध तय है. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर परमाणु डील नहीं हुई तो बमबारी होगी. बातचीत से पहले बढ़ती धमकियों ने मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है.