मारवाड़ में 65 साल बाद रक्त से हुआ बेटी का तिलक

 पाली जिले में स्थित ऐतिहासिक खेरवागढ़ बीते बुधवार को जोधपुर-मारवाड़ के प्रमुख ठिकाने 'खेरवा' के ठाकुर हरिश्चंद्र सिंह जोधा के निधन के बाद उनकी बेटी राज बाईसा तेजस्वी कुमारी जोधा की पाग दस्तूर की रस्म को निभाया गया है.करीब 65 साल बाद निभाई गई यह राजपरंपरा पूरे क्षेत्र में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी रही.