मध्‍य प्रदेश में सीधी वनरक्षक भर्ती में 8 में से 7 पद रहे खाली, इकलौती लड़की अंजना बैगा की लगी नौकरी

मध्‍य प्रदेश के सीधी वन मंडल में वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 25 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन केवल 1 महिला अभ्यर्थी ही प्रक्रिया में शामिल हुई और उसका चयन हो गया. शेष 24 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.  सीधी वन मंडल में वनरक्षक के कुल 8 पद थे. ये पद अति पिछड़ी जनजाति (बैगा, सहरिया, भारिया) के लिए थे. इनमें से 2 पद होमगार्ड और 1 पद भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित था, जबकि शेष 5 पद कक्षा 10वीं पास सामान्य अभ्यर्थियों के लिए थे. इस भर्ती के लिए करीब 1,205 आवेदन मिले थे. कक्षा 10वीं की अंकसूची (मार्क्सशीट) की मेरिट के आधार पर 5 पदों के मुकाबले 5 गुना (यानी 25) अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना गया था.