बिहार के शिवहर जिले में मुहर्रम की तैयारी के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। देखते ही देखते इलाके में अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई. जानकारी के अनुसार, मुहर्रम को लेकर चल रही तैयारियों के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी और मारपीट होने लगी। घटना में करीब 10 से 15 लोगों के घायल होने की सूचना है.