NDTV नेटवर्क के प्रतिष्ठित मंच 'NDTV इग्नाइट द फ्यूचर: इंडिया समिट' में भारत के बेहतरीन विचारकों में से एक डॉ. राम माधव ने शिरकत की। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु सोम के साथ हुई इस बातचीत में उन्होंने वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की 'मल्टी-अलाइनमेंट' और 'सामरिक स्वायत्तता' (Strategic Autonomy) की नीति को बेहद गहराई से समझाया।