केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों (farm bills) के खिलाफ पिछले सात दिनों से सड़क पर उतरे किसानों के प्रतिनिधिमंडल को आज केंद्र सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में ये बातचीत दोपहर 12 बजे शुरू हुई. विज्ञान भवन में चल रही बैठक में किसान अपनी समस्या बिंदुवार प्रेजेंटेशन में समझा रहे हैं. जानकारी है कि सरकार और किसान प्रतिनिधि एक-एक बिंदु पर बात कर रहे हैं.