पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल-डीजल बचाने वाली अपील के असर पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा, 'देश के हर नागरिक का आभारी हूं कि मेरी अपील का उन्होंने न सिर्फ समर्थन किया बल्कि उसमें सहयोग कर रहे हैं. कई परिवारों ने अपने अनुभव मेरे साथ साझा किए हैं. कई परिवारों ने तय किया है कि घर के विवाह में सोना नहीं खरीदेंगे. जरूरत हुई तो वे पुराने सोने को ही रिसाइकल करेंगे. कई लोगों ने कार पूलिंग के अनुभव भी साझा किए हैं. एक ही दिशा में अलग-अलग साधनों से जाने वाले लोग अब साथ जा रहे हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि हम भारतीय इस संकट से मिलकर मुकाबला कर रहे हैं.'.