Ronaldo का जादू फेल, कोलंबिया ने पुर्तगाल को पछाड़ा, Fifa world cup से बाहर हुआ ईरान

फीफा वर्ल्ड कप 2026 (fifa world cup 2026) में ग्रुप स्टेज का रोमांच खत्म हो चुका है और 16 टीमें बाहर हो गई हैं। अब कल से नॉकआउट यानी 'राउंड ऑफ 32' (round of 32) का असली मुकाबला शुरू होने जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन (harry kane) ने वर्ल्ड कप में अपना 11वां गोल करके गैरी लिनेकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, ईरान की टीम का सफर अमेरिका में खत्म हो गया है और वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। जानिए राउंड ऑफ 32 के पहले दिन के बड़े मुकाबले इस वीडियो में। फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप 'के' (group k) में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहाँ कोलंबिया ने स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (cristiano ronaldo) की पुर्तगाल को 0-0 की बराबरी पर रोककर ग्रुप में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। पुर्तगाल की टीम दूसरे नंबर पर रही और अब राउंड ऑफ 32 में 2 जुलाई को पुर्तगाल की सीधी टक्कर मजबूत क्रोएशिया से होगी, जिसने घाना को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई है। देखिए दोनों टीमों के आंकड़े और राउंड ऑफ 32 की पूरी रणनीति। 

संबंधित वीडियो