देश के कई हिस्सों में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण रहा, लेकिन बिहार के अररिया (फारबिसगंज और जोगबनी नेपाल बॉर्डर), समस्तीपुर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी (चेतगंज) में जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद, भारी हंगामा और पथराव देखने को मिला। समस्तीपुर में उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर भी लाठियों से हमला किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और बल प्रयोग करना पड़ा। फिलहाल सभी जगहों पर पुलिस और ssb तैनात है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।