मुंबई के जेजे और भाईखला इलाके में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने भारी भीड़ के बीच पेन किलर के नाम पर संदिग्ध और कथित जहरीले कैप्सूल बांट रहे एक आरोपी फयाज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुस्तैद पेट्रोलिंग टीम ने समय रहते इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया, जिससे सैकड़ों लोगों की जान को खतरा हो सकता था। देखिए मुंबई पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की पूरी इनसाइड स्टोरी।