केतन अग्रवाल मर्डर केस को पहले एक एक्सीडेंट माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहरी तफ्तीश ने इसे एक सोची-समझी साजिश साबित कर दिया है। पुलिस को सिया गोयल और चेतन चौधरी के सीडीआर (cdr) खंगालने पर पता चला कि दोनों के बीच जनवरी से अब तक 238 घंटे से ज्यादा फोन पर बात हुई थी। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने अपने इंस्टाग्राम चैट्स, व्हाट्सएप मैसेज और तमाम डिजिटल रिकॉर्ड्स डिलीट कर दिए थे, जिन्हें रिकवर करने के लिए फोन फोरेंसिक टीम को भेजे गए हैं। वहीं सिया के भाई साहिल से 10 घंटे और माता-पिता से 12 घंटे तक बयानों के क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए पूछताछ की गई है।